हरियाणा कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, BJP को लेकर दिया ये बयान

रेवाड़ी | हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के अहीरवाल क्षेत्र से कद्दावर नेता कैप्टन अजय यादव ने आज पार्टी से इस्तीफा देने के मामले पर चुप्पी तोड़ी है. नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में कैप्टन अजय यादव ने कहा कि जुबान किसी की भी नहीं फिसलनी चाहिए. अब पार्टी के अनुशासन के दायरे में रहकर बात करूंगा.

Captain Ajay Yadav Rewari

BJP से मिला था ऑफ़र

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि OBC को तवज्जों नहीं मिलने से आहत हो गया था. कांग्रेस पार्टी को इस पर चिंतन करने की जरूरत है. मैंने अपना इस्तीफा आग्रह से वापस लिया हैं और मुझे कहा गया कि आपकी बात सुनी जाएगी. उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव के बाद बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफर मिला था लेकिन मैं नहीं गया.

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि मैं सेल्फ रिस्पेक्ट से कभी समझौता नहीं करता. मुझे जिस कुर्सी पर बैठाया है, बस वह सजावटी नहीं होना चाहिए थी. हालांकि, मैं पहले की तरह अब भी अपनी बात इसी तरीके से रखता हुआ नजर आऊंगा. बता दें कि कैप्टन अजय यादव छह बार विधायक रहे हैं और पूर्व की भजनलाल और भुपेंद्र हुड्डा सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं.

दो दिन बाद लिया यू- टर्न

बता दें कि कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने अपने फैसले पर यू- टर्न ले लिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं जन्म से ही कांग्रेसी हूं और आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी में रहूंगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान से गर्माया सूबे का सियासी पारा, 5 मई को हनुमानजी के भंडारे में लेंगे बड़ा फैसला
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.