रेवाड़ी | दुबई में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता से भारत देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव गोठड़ा निवासी अनिता चौहान और उनके पति कुंवर रवि चौहान के घोड़े ओरिजिनल आउटलॉ ने घुड़दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रेस में पहला स्थान प्राप्त किया. उसने 4 अप्रैल को आबू धाबी में आयोजित लेली अल मजद स्टेक्स में 1600 मीटर की चुनौतीपूर्ण रेस जीतकर इतिहास रच दिया.

4 करोड़ रुपए कीमत
घोड़े की कीमत 4 करोड़ रूपए बताई जा रही है और इसने रेस ट्रैक पर अपनी जिंदादिली और दमखम से दर्शकों का दिल जीत लिया. रवि चौहान और अनीता चौहान की यह जीत केवल एक रेस में सफलता नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में तैयारी, आत्मविश्वास और हौंसले का प्रतीक भी बनी है.
कुंवर रवि चौहान ने कहा कि यह जीत साबित करती है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो, हौसला और जुनून हमेशा सफलता की राह बनाते है. इस प्रदर्शन से यह भी सिद्ध हुआ है कि भारत अंतरराष्ट्रीय घुड़दौड़ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है.
विश्व स्तर पर मिली प्रतिष्ठा
अनीता और कुंवर रवि चौहान की यह सफलता भारत के घुड़दौड़ प्रेमियों के लिए गर्व का पल है. ओरिजिनल आउटलॉ के शानदार प्रदर्शन से न केवल रेस ट्रैक बल्कि भारतीय घुड़दौड़ की विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयां दी है. इससे ये साबित होता है कि भारत के घुड़सवार और घोड़े सिर्फ घरेलू मंच पर ही नही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दमखम दिखा सकते है.