रेवाड़ी में हुई झमाझम बारिश, पुरानी तहसील की दीवार गिरी; कपास की फसल में कीट लगने की संभावना

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार को भारी बारिश होने से पुरानी तहसील की एक तरफ की दीवार टूट कर गिर गई जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया. बारिश से सुबह से ही आसमान में काले बादलों की चादर इधर- उधर झूम रही है. जिसके कारण अभी और ज्यादा बारिश होने की आशंका बनी हुई है.

Rewari Barish

DC ने हालात से CM को कराया अवगत

इधर, बारिश की और अधिक आशंका को देखते हुए जिला उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने सोमवार को सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है. दूसरी ओर, डीसी मोहम्मद इमरान रजा बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए. डीसी ने सीएम को जिले की स्थिति से अवगत कराया. इसके साथ ही, जिला के सभी अधिकारियों को उचित निर्देश दिेए.

गर्मी से मिली लोगों को राहत

जिले में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश हो रही है. रविवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरे शहर में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तापमान के और अधिक गिरने की आशंका है, जिससे गर्मी से और ज्यादा राहत मिलेगी और ठंडक बनेगी.

पूरे शहर में जलभराव की सबसे परेशानी

रेवाड़ी में शनिवार सुबह 4 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक 40 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. उसके पश्चात, रविवार को सबसे ज्यादा बारिश सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई. भारी बारिश से शहर की सूरत बिगड़ गयी है. शहर के निचले इलाकों ही नहीं बल्कि पॉश इलाकों में भी पानी भर गया है, जिससे वहां के निवासियों के लिए बारिश सीधे तौर पर आफत बनी है.

कपास में कीट लगने की सभावना

दूसरी ओर, इससे कपास की फसल के भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि रेवाड़ी जिले में अबकी बार 10,000 हेक्टर भूमि में कपास की फसल उत्पन्न की गई है, जिसमें कीट लगने की संभावना है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts