रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. त्योहारी सीजन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने रेवाड़ी से गुजरने वाली 4 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. रेलवे के इस फैसले से होली पर्व पर घर जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा. रेलवे की ओर से सभी डिब्बों की बढ़ोतरी कुर्सी यान, शयनयान, फर्स्ट एसी और सेकंड एसी श्रेणी में किया गया है.
इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या
- ट्रेन नंबर 227471/ 72, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 मार्च से 31 मार्च और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 3 मार्च से 2 अप्रैल तक 1 सेकेंड एसी और 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
- ट्रेन नंबर 20473/ 74, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 मार्च से 31 मार्च और उदयपुर सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 सेकेंड एसी और 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
- ट्रेन नंबर 12065/ 66, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 मार्च से 31 मार्च तक तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
- ट्रेन नंबर 19701/ 02, जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 मार्च से 31 मार्च तथा दिल्ली कैंट से 3 मार्च से 2 अप्रैल तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
खाटूश्याम श्रद्धालुओं को भी राहत
खाटूश्याम मेले को देखते हुए भी भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई है. मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा रेवाड़ी से होकर रींगस जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं. 28 फरवरी से 7 ट्रेनों में 28 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी, जो रेवाड़ी से होकर गुजरती है.
