हरियाणा में 66 ट्रेनों की औसत गति में बढ़ोतरी, हिसार से रेवाड़ी पहुंचने में अब बचेगी 35 मिनट

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि रेलवे (Indian Railways) द्वारा 1 जनवरी 2025 से ट्रेनों की नई समय-सारिणी लागू की जा रही है. उत्तर- पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तित किया गया है.

Railway

समय की होगी बचत

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 1 जनवरी से लागू नई समय-सारिणी के अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 66 ट्रेनों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी. ऐसे में ट्रेन नंबर 09632, रेवाड़ी-हिसार ट्रेन के संचालन समय में 35 मिनट की बचत होगी.

यात्रा से पूर्व जांच ले समय

1 जनवरी से लागू नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को देखते हुए सभी रेलयात्रियों से अनुरोध है कि सफर पर निकलने से पहले एसएमएस सेवा 139 अथवा आधिकारिक वेबसाइट ww.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com एवं NTES APP पर ट्रेन का समय जांच लें.

इन ट्रेनों में बचेगा इतना समय

  • ट्रेन नंबर 12239, मुंबई सेट्रल-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में 15 मिनट जबकि ट्रेन नंबर 04782, रेवाडी-बठिण्डा रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत होगी.
  • ट्रेन नंबर 14619, अगरतला-फिरोजपुर रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट जबकि ट्रेन नंबर 04083, जींद- हिसार रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत होगी.
  • ट्रेन नंबर 09632, रेवाडी-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में 35 मिनट जबकि ट्रेन नंबर 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत होगी.
  • ट्रेन नंबर 14086: सिरसा-तिलकब्रिज, ट्रेन नंबर 14725 भिवानी- मथुरा और ट्रेन नंबर 14726 भिवानी-मथुरा रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत होगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

नए नंबर से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 04781/04782, बठिंडा-रेवाडी-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा अब नियमित ट्रेन नंबर 54781/54782, बठिंडा-रेवाडी-बठिंडा रेलसेवा से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04787/04788, भिवानी-रेवाडी-भिवानी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित ट्रेन नंबर 54787/54788, भिवानी-रेवाडी-भिवानी रेलसेवा से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 09631/09632, हिसार-रेवाडी-हिसार स्पेशल रेलसेवा अब नियमित ट्रेन नंबर 59631/59632, हिसार-रेवाडी-हिसार रेलसेवा से संचालित होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.