हरियाणा में देश के 22वें एम्स के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, जानें कब शुरू होगी OPD

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी में निर्माणाधीन एम्स से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गांव माजरा में देश के 22वें एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्रता से शुरू करवाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है. इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने एम्स परिसर का निरीक्षण व सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की.

aiims

रेलवे ओवरब्रिज की आवश्यकता

निरीक्षण व समीक्षा के बाद एक उच्च अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स तक पहुंचने के लिए एप्रोच मार्ग के बीच से रेलवे लाइन गुजर रही है. एम्स में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने पर यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए रेलवे लाइन बड़ी रूकावट पैदा कर सकतीं हैं. ऐसे में निर्णय लिया गया है कि सडक़ मार्ग के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शीघ्र ही रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी.

इस मामले में एम्स रेवाड़ी की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और उप निदेशक (एम्स प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने संबंधित उच्चाधिकारियों की टीम के साथ एम्स परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद संस्थान भवन में ही कार्य प्रगति समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उपायुक्त अभिषेक मीणा भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी में बिछेगी नई पाइपलाइन, पानी की समस्या से मिलेगी राहत; 28 हजार उपभोक्ताओं को होगा फायदा

निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

ले. कर्नल अमित पराशर ने बताया कि फिलहाल एम्स का निर्माण कार्य शुरूआती चरण में ही है लेकिन निर्माण कर रही कंपनियों से स्पष्ट कह दिया गया है कि बिल्डिंग निर्माण में उपयोग किए जा रहे संसाधनों व मेन पावर में व्यापक बढ़ोत्तरी की जाए. इसके अलावा, बैठक में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सड़क मार्ग व अन्य जरूरतों को पूरा करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.