समर वेकेशन में दक्षिण हरियाणा से हरिद्वार- गुजरात की यात्रा होगी आरामदायक, 29 जून तक संचालित होगी यह स्पेशल ट्रेन

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खासकर आगामी गर्मी सीजन की छुट्टियों में भोले नाथ की नगरी हरिद्वार और गुजरात के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए जाने वाले पर्यटकों के लिए यह खबर बेहद खास है. बता दें कि समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने साबरमती- हरिद्वार- साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 जून तक साबरमती से प्रत्येक सोमवार को रात 09.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.10 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए सुबह 08.44 बजे बांदीकुई, 09.47 बजे अलवर और 11.35 बजे रेवाड़ी पहुंचते हुए रात 08.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 जून तक हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात साढ़े 9 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए 05.03 बजे गुरुग्राम, 06.35 बजे रेवाड़ी और 08.09 बजे अलवर होते हुए रात साढ़े 10 बजे साबरमती पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, 44 फुट चौड़ी सड़क का मिला तोहफा

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रुड़की, मुजप्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर और मेहसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

कंफर्म टिकट मिलना आसान

अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मी सीजन में उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है. पर्यटन और घरेलू यात्राओं के कारण नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलती है. ऐसे में इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों के पास ज्यादा विकल्प मौजूद रहेंगे. उन्हें न केवल लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी बल्कि कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.