रेवाड़ी के कोसली हल्के को मिली बड़े प्रोजेक्ट की सौगात, MLA अनिल यादव ने दी जानकारी

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां रेलवे स्टेशन पर सालों से बंद फाटक के स्थान पर अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने पर स्थानीय बीजेपी विधायक अनिल यादव ने सीएम नायब सैनी और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है.

Rail Underpass

पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

बीजेपी विधायक अनिल यादव ने बताया कि करीब दस साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोसली में रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण की घोषणा की थी लेकिन कोसली- नाहड़ बाजार के मुख्य मार्ग पर पुल के ठीक नीचे इसे बनवाने में कठिनाइयां आ रही थी. उन्होंने बताया कि अब इसे फाटक से स्टेशन की तरफ पड़ी खाली जमीन पर बनवाने की योजना बनाई गई है.

अनिल यादव ने बताया कि बीएंडआर ने सलाहकार एजेंसी से इसका डिजाइन तैयार करवाया है जिसकी रेलवे बीकानेर डिवीजन ने सशर्त मंजूरी प्रदान कर दी है. इस प्रोजेक्ट पर 7.30 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इस रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण से लोगों को राहत पहुंचेगी और उनके लिए बिना ट्रैफिक जाम में फंसे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी में तकनीकी शिक्षा से निपुण होंगे स्टूडेंट्स, 10 स्कूलों में शुरू हुई अटल टिंकरिंग लैब

मुख्यमंत्री का जताया आभार

विधायक यादव ने सबसे पहले कोसली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दी गई 768.4 करोड़ रुपये की राशि के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया. साथ ही, उन्होंने हल्के में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए 105 करोड़ रुपये प्रदान करने पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया.

विधायक ने कृष्ण नगर गांव स्थित महिला रीजनल सेंटर को महिला विश्वविद्यालय का दर्जा देने की भी मांग रखी. उन्होंने कहा कि महिला विश्वविद्यालय के बनने से गांवों की लड़कियों को घर के नजदीक उच्च शिक्ष प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा. उन्हें उच्च शिक्षा के लिए शहरों की भागदौड़ करने से निजात मिल जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.