रेवाड़ी, सुनील खनेजा | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पिछले काफी समय से चल रही कोसली वाया पटौदी तावड़ू पलवल के बीच हरियाणा रोडवेज की बस का पिछले सप्ताह समय सारणी के साथ वाया रुट भी परिवर्तन कर दिया गया है. इस नयी समय सारणी के बारे में कोसली बस स्टैंड इंचार्ज दिलबाग सिंह ने जानकारी दी है.
यह रहेगी समय सारणी
इस बारे में जानकारी देते हुए बस स्टैंड इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि अब यह बस सुबह 9:55 कोसली से चलेगी 11:05 पटौदी, 11:25 बिलासपुर चौक,गुरुग्राम 12:25 पर व 3बजे पलवल पहुँचेगी. यहीं बस वापसी में इसी मार्ग पर शाम 4 बजे पलवल से चलकर 6 बजे गुरुग्राम, 7 बजे बिलासपुर चौक, 7:25 पटौदी से चलकर 8:20 पर कोसली पहुँचेगी.
बस स्टैंड कोसली टिकट अडवांसर नरेश व बस परिचालक रविन्द्र ने बताया रुट परिवर्तन से बस में सवारियों की संख्या बढ़ी है. भविष्य में इस नये रुट में बुकिंग एवरेज बढ़ती जाएगी. दैनिक यात्रियों के अनुसार इस रूट से खासकर आईएमटी मानेसर, बिलासपुर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद आदि क्षेत्रो में कार्यरत सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को समय की बचत साथ अनावश्यक खर्च से भी राहत मिलेगी.
