रेवाड़ी के कोसली में 6 बेज के नए बस स्टैंड का लेआउट बनना शुरू, मिलेंगी यह तमाम सुविधाएं

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली में 6 बेज का नया बस स्टैंड बनाया जाएगा. यहाँ अधिकारियों के कार्यालय से लेकर बसों के बूथ, पार्किंग और कार्यशाला की सुविधा मिलेगी. रेवाड़ी और धारूहेड़ा बस स्टैंड के बाद अब कोसली बस स्टैंड के नए भवन की निर्माण की राह आसान हो गई है. अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक कोसली बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा.

Webp.net compress image 6

काफी समय से हो रही थी मांग

पिछले काफी समय से कोसली बस स्टैंड के जर्जर भवन को गिराकर उसकी जगह नया भवन बनाने की मांग की जा रही थी. करीब डेढ़ साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा इस बस स्टैंड के पुराने भवन को जर्जर घोषित किया जा चुका है. उसके बावजूद भी, यहीं से बसों का संचालन हो रहा है. पिछले साल अगस्त के महीने में निरीक्षण के बाद इसे अस्थाई तौर पर कार्यशाला भवन में शिफ्ट कर दिया गया था. अब पुराने भवन को गिराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा ₹12,00,000 का बजट जारी कर दिया गया है और नए भवन के लिए लेआउट प्लान बनाना भी शुरू कर दिया है.

अलग से होगा स्टाफ नियुक्त

सरकार द्वारा कोसली बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा देने की घोषणा की गई है, जिसके बाद यहाँ कार्यशाला के निर्माण के बाद उसका उद्घाटन भी हो चुका है. वर्तमान में कार्यालय से ही अस्थाई रूप से बसों का संचालन हो रहा है, जहां यात्रियों के बैठने तक की सुविधा नहीं है. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोसली बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा देने के मद्देनजर यहाँ बस स्टैंड के साथ कार्यशाला का निर्माण भी कराया गया है. यहाँ अलग से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी. रोडवेज प्रबंधन की तरफ से पदों की सृजन के लेकर मुख्यालय को फाइल भेज दी गई है.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

बजट भी किया जा चुका मंजूर

इस बारे में जानकारी देते हुए देवदत्त महाप्रबंधक रोडवेज ने बताया कि कोसली बस स्टैंड के जर्जर भवन को गिराने के लिए ₹12,00,000 का बजट मुख्यालय द्वारा मंजूर हो चुका है. लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लेआउट प्लान बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस साल के आखिरी तक यहाँ नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts