हरियाणा से खाटूश्याम- जयपुर- मथुरा सहित लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान, इन ट्रेनों में जोड़ें जाएंगे एक्स्ट्रा डिब्बे

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी के रास्ते संचालित होने वाली 42 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी कर दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस फैसले से यात्रियों को फायदा पहुंचेगा और उनके लिए कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

Train Railways

इन ट्रेनों में बढ़ी डिब्बों की संख्या

  • ट्रेन नंबर 22471/ 72, लालगढ़- दिल्ली सराय- लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से 1- 28 फरवरी तक और दिल्ली सराय से तीन फरवरी से 2 मार्च तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 20473/ 74, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1- 28 फरवरी तक और उदयपुर सिटी से दो फरवरी से 3 मार्च तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है.
  • ट्रेन नंबर 12065/ 66, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 2- 28 फरवरी तक एक वातानुकुलिन कुर्सीयान की बढ़ोतरी हुई है.
  • ट्रेन नंबर 14801/ 02, जोधपुर- इंदौर- जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 1- 28 फरवरी तक एवं इंदौर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान व 3 जनरल कोच की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 09653/ 54, अजमेर- बांद्रा टर्मिनस- अजमेर, स्पेशल ट्रेन में अजमेर से 7- 28 फरवरी तक एवं बांद्रा टर्मिनस से आठ फरवरी से 1 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 54754/ 53, श्रीगंगानगर- भटिंडा- श्रीगंगानगर और ट्रेन नंबर 54756/ 55, श्रीगंगानगर- भटिंडा- श्रीगंगानगर ट्रेन में 1-28 फरवरी तक 4 जनरल कोच डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12985/ 86, जयपुर- दिल्ली सराय- जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 1- 28 फरवरी तक एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलिन कुर्सीयान की अस्थाई बढोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12482/ 81, श्रीगंगानगर- दिल्ली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से 1- 28 फरवरी तक एवं दिल्ली से दो फरवरी से 1 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी हुई है.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

ट्रेन नंबर 19617/ 18, मदार- रेवाड़ी- मदार ट्रेन, ट्रेन नंबर 19620/19, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी, ट्रेन नंबर 59632/ 31, रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी, ट्रेन नंबर 19622/ 21, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी, ट्रेन नंबर 59630/ 29, फुलेरा- जयपुर- फुलेरा, ट्रेन नंबर 09635/ 36, जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन में एक से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय जनरल कोच बढ़ाए गए हैं.

मथुरा- जयपुर का सफर होगा सुहाना

  • ट्रेन नंबर 14705/ 06, भिवानी- ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन में 2 फरवरी से 1 मार्च तक 3 द्वितीय जनरल कोच बढ़ाए हैं.
  • ट्रेन नंबर 14725/ 26, भिवानी- मथुरा- भिवानी ट्रेन में भिवानी से 3 फरवरी से 2 मार्च तक एवं मथुरा से 4 फरवरी से 3 मार्च तक तीन द्वितीय जनरल कोच बढ़ाए गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 14715/ 16, हिसार- जयपुर- हिसार ट्रेन में हिसार से 1- 28 फरवरी तक एवं जयपुर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक दो जनरल कोच बढ़ाए गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 14734/ 33, जयपुर- बठिंडा- जयपुर ट्रेन में दो फरवरी से 1 मार्च तक दो जनरल कोच बढ़ाए गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 54704/ 03, जयपुर- बठिंडा- जयपुर ट्रेन में जयपुर से 3 फरवरी से 2 मार्च तक एवं बठिंडा से 4 फरवरी से 3 मार्च तक दो जनरल कोच बढ़ाए गए हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.