रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बढ़ रहे हैं डेंगू और मलेरिया के केस

रेवाड़ी । हरियाणा के 2 जिलों रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में डेंगू के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. बता दे कि दोनों जिलों में अभी तक डेंगू के 57 केस सामने आ चुके हैं. तेजी से डेंगू के मरीज बढ़ने की वजह से दोनों ही जिलों में बड़े स्तर पर जांच के अलावा फागिंग का काम चल रहा है. वहीं निजी अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है. वही डेंगू के अलावा इस सीजन में मलेरिया के केस भी बढ़ रहे हैं. तकरीबन सभी घरों में लोग वायरल से ग्रस्त है.

corona virus doctor image

मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहे हैं डेंगू और मलेरिया के केस

मौसम में हुए बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम सामान्य बीमारी बन कर उभर रहे हैं. रेवाड़ी में बड़े स्तर पर उन जगहों की जांच की जा रही है जहां पर डेंगू मच्छर पनप रहे हैं. वही डेंगू का लारवा पाए जाने से बहुत से लोगों को नोटिस भी दिया गया है. बता दें कि मॉनसून सीजन काफी लंबा खिंच गया. जिस वजह से सितंबर में अच्छी बारिश हुई. बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बन गई.  जिसकी वजह से 4 साल के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ावा हुआ .

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

लगातार डेंगू व मलेरिया के केस बढ़ रहे हैं जिस वजह से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है. 2 दिन पहले ही डीसी यशेंद्र सिंह डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक भी ले चुके. महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी दोनों ही जिले साथ लगते हैं महेंद्रगढ़ में अभी तक 2 महीनों के दौरान 46 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं वहीं रेवाड़ी में डेंगू के 11 केस कंफर्म हुए. इनमें से 10 केस अकेले सितंबर के महीने में सामने आए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.