खुशखबरी: सीट पर बैठकर लीजिए सफर का मजा, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई AC सहित जनरल डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं और सीट मिलने की चिंता में बैठे हैं तो इस चिंता को भूल जाईए. समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है. लंबी दूरी की ये ट्रेनें दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी से होकर गुजरेगी जिसका सीधा फायदा रेवाड़ी जिले सहित आसपास के इलाकों के लोगों को पहुंचेगा.

Train Railways

दिल्ली- राजस्थान का सफर होगा सुहाना

  • ट्रेन नंबर 20473/74, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से एक से 31 जुलाई तक तथा उदयपुर सिटी से 2 जुलाई से एक अगस्त तक एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं.
  • ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से एक से 30 जुलाई तक व अमृतसर से दो से 31 जुलाई तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी हुई है.
  • ट्रेन नंबर 19613/12, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन अजमेर से एक से 30 जुलाई तक व अमृतसर से दो से 31 जुलाई तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया गया है.

AC सफर का मिलेगा लाभ

  • ट्रेन नंबर 14854/53, जोधपुर- वाराणसी सिटी- जोधपुर ट्रेन जोधपुर से एक से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी सिटी से दो जुलाई से एक अगस्त तक, ट्रेन नंबर 14864/63, जोधपुर- वाराणसी सिटी- जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से एक से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी सिटी से दो जुलाई से एक अगस्त तक, ट्रेन नंबर 14866/65, जोधपुर- वाराणसी सिटी- जोधपुर ट्रेन जोधपुर से 1 से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी सिटी से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक एक- एक थर्ड AC डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.

जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी

  • ट्रेन नंबर 19617/18, मदार- रेवाड़ी- मदार ट्रेन में एक से 31 जुलाई तक, ट्रेन नंबर 19620/19, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, ट्रेन नंबर 59632/31, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी, ट्रेन नंबर 19622/21, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी, ट्रेन नंबर 59630/29, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा, ट्रेन नंबर 09635/36, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन में भी एक से 31 जुलाई तक 5 द्वितीय जनरल डिब्बों की बढोतरी की जा रही है.
  • ट्रेन नंबर 14795/96, भिवानी- कालका- भिवानी ट्रेन में एक से 31 जुलाई तक, ट्रेन नंबर 14705/06, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में दो जुलाई से एक अगस्त तक ट्रेन नंबर 14725/26, भिवानी- मथुरा- भिवानी ट्रेन में भिवानी से 3 जुलाई से दो अगस्त तक तीन-तीन द्वितीय जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 14715/16, हिसार- जयपुर- हिसार ट्रेन में हिसार से एक से 31 जुलाई तक व जयपुर से 4 जुलाई से तीन अगस्त तक, ट्रेन नंबर 14734/33, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन में दो जुलाई से एक अगस्त तक, ट्रेन नंबर 54704/03, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन जयपुर से तीन जुलाई से दो अगस्त तक एवं बठिंडा से चार जुलाई से 3 अगस्त तक चार-चार जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.