रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि आगामी गर्मी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 52 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी का फैसला लिया है. नारनौल व रेवाड़ी रूट पर रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 1 मई से 31 मई तक कई ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी के फैसले को हरी झंडी दिखाई गई है. इससे यात्रियों को अतिरिक्त भीड़-भाड़ से निजात मिलेगी और उनके लिए कंफर्म टिकट हासिल करना भी आसान होगा.
इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या
- नारनौल रूट से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 19617/18, मदार- रेवाड़ी- मदार में द्वितीय साधारण श्रेणी के 5 डिब्बों की बढ़ोतरी हुई है.
- ट्रेन नंबर 19619/20 तथा 19621/22, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी दोनों ट्रेनों में 5-5 जनरल कोच जोड़े गए हैं.
- ट्रेन नंबर 59629/30, फुलेरा- जयपुर- फुलेरा में 5 जनरल डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी हुई है.
- ट्रेन नंबर 14705/06, भिवानी- ढेहर का बालाजी- भिवानी में 3 जनरल डब्बा की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बढ़ोतरी
- ट्रेन नंबर 12065/66, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में एक AC चेयर कोच की बढ़ोतरी हुई है.
- ट्रेन नंबर 20473/74, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय में एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच की बढ़ोतरी की गई है.
सफर में मिलेगी सहूलियत
अमित सुदर्शन ने बताया कि नारनौल, अटेली और आसपास के क्षेत्रों से रेवाड़ी के जरिए जयपुर व दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी का सीधा फायदा पहुंचेगा. ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी जिससे यात्रियों के लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा. वहीं, समर वेकेशन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ को भी कम करने में बड़े स्तर पर मदद मिलेगी.