सर्द मौसम में आसान बनेगा सफर, रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों में बढ़ेगी डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सर्द मौसम में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों में अस्थायी तौर पर बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले से यात्रियों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी.

Indian Railway Train

रेवाड़ी से इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

  • लालगढ़- दिल्ली सराय ट्रेन में लालगढ़ से 31 जनवरी और दिल्ली सराय से 2 फरवरी तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी.
  • दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी ट्रेन में दिल्ली सराय से 31 जनवरी और उदयपुर सिटी से 1 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी होगी.
  • अजमेर-अमृतसर- अजमेर ट्रेन में अजमेर से 28 जनवरी और अमृतसर से 29 जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा.
  • मदार-कोलकाता- मदार एक्सप्रेस में मदार से 26 जनवरी और कोलकाता से 29 जनवरी तक 1 सेकंड एसी श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा.

मुख्य अधिकारी ने दी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 31 जनवरी तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान एवं एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा गया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर ट्रेन में जयपुर से 31 जनवरी और दिल्ली कैंट से 2 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा.

जयपुर- दिल्ली सराय- जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 31 जनवरी तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा.

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रेवाड़ी स्टेशन से होकर गुजरने वाली मदार- रेवाड़ी, रेवाड़ी- फुलेरा, रेवाड़ी- हिसार और जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर ट्रेनों में 31 जनवरी तक 5- 5 द्वितीय जनरल कोच अस्थायी रूप से बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.