हरियाणा के खाटूश्याम भक्तों को रेलवे की सौगात, अब चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन; फटाफट चेक करें टाइमिंग

रेवाड़ी | हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात दी है. खाटूश्याम मेले में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. इनमें रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी और मदार- रोहतक- मदार ट्रेन शामिल हैं. इन ट्रेनों का नारनौल, अटेली, निजामपुर इत्यादि स्टेशनों पर 2- 2 मिनट का ठहराव रहेगा.

RAIL TRAIN

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी– रींगस स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा एक मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे.

मदार- रोहतक- मदार स्पेशल रेलसेवा

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09639 मदार- रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) मदार से रोजाना साढ़े 4 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09640, रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर एवं अबोहर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.