रेवाड़ी के नए बस स्टैंड की तैयारी जोरों पर, फटाफट चेक करें ताजा अपडेट

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग ने रेवाड़ी जिले को अच्छी खुशखबरी सुनाई है. यहां शहर में नए बस स्टैंड निर्माण के लिए रोडवेज ने पीडब्ल्यूडी विभाग को बजट जारी कर दिया है. अब PWD की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यदि इसी महीने टेंडर लगता है तो अप्रैल से बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. यदि सिंगल बिड मिली तो फिर टेंडर प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है. टेंडर देने के लिए कम से कम 2 फर्म के आवेदन आने जरूरी हैं, जिनमें से सस्ते में लेने वाली फर्म को टेंडर दिया जाएगा.

Webp.net compress image 6

16 साल बाद शुरू होगा काम

बता दें कि साल 2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने रेवाड़ी शहर में नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की थी और अब 16 साल बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. इसके निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों 65.32 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया था.

जलभराव से मिलेगी मुक्ति

अभी वर्तमान में जो बस स्टैंड है वहां बरसात के सीजन में बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है. यहां बस स्टैंड परिसर में जलभराव हो जाता है जिससे बस स्टैंड पर पहुंचते समय यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. नए बस अड्डे का निर्माण करते समय इस बात पर विशेष ध्यान देकर किया जाएगा. इसमें पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम लगे होंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

वर्तमान में बस स्टैंड शहर के बीचोंबीच स्थित है. शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर बस अड्डे के कारण शहर जाम लगा रहता है जिससे लोगो को परेशानी झेलनी पड़ती है. लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को बस स्टैंड तक आवागमन करने में खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है. बस अड्डे के साथ ही नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी एरिया से निकलना मुश्किल हो जाता है. इसमें रोडवेज बसें फंसकर खड़ी हो जाती हैं तो कभी जाम का खुद भी कारण बनती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.