अप्रैल महीने में गड़बड़ाएगा रेलयात्रियों का गणित, रद्द व रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा से रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बीकानेर मंडल के चूरू सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा- हड़याल- डोकवा- सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते 29 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

Train Rail Cancel

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54789, रेवाड़ी- बीकानेर 15- 30 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 54790, बीकानेर- रेवाड़ी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 54316, हिसार- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 54315, रेवाड़ी- हिसार पैसेंजर ट्रेन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 14823, जोधपुर- रेवाड़ी 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 54804, रेवाड़ी- सीकर 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 54803, सीकर- रेवाड़ी 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक.
  • ट्रेन नंबर 14824, रेवाड़ी- जोधपुर 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक.

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक दिल्ली से प्रस्थान कर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हिसार के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर 22471, लालगढ- दिल्ली सराय 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लालगढ से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास- फुलेरा- रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  2. ट्रेन नंबर 22421, दिल्ली सराय- जोधपुर 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक दिल्ली सराय से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी- रींगस- फुलेरा- डेगाना होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट के चलते यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  3. ट्रेन नंबर 12324, बाडमेर- हावडा 25 अप्रैल को बाडमेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना- फुलेरा- रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  4. ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर- तिलकब्रिज 25- 27 अप्रैल तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ-बठिंडा बाइपास- हिसार- रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सिरसा, हिसार, भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  5. ट्रेन नंबर 14728, तिलकब्रिज- श्रीगंगानगर 25 अप्रैल से 27 तक तिलकब्रिज से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी- हिसार-  बठिंडा बाइपास- हनुमानगढ होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी, हिसार, सिरसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  6. ट्रेन नंबर 15624, कामाख्या- भगत की कोठी 24 अप्रैल को कामाख्या से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  7. ट्रेन नंबर 12371, हावडा- बीकानेर 27 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-जयपुर-मेडता बाईपास-बीकानेर होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  8. ट्रेन नंबर 12372, बीकानेर- हावडा 16 अप्रैल व 23 अप्रैल को बीकोनर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-जयपुर-रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नोखा, नागोर, मेडता बाईपास, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई व अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  9. ट्रेन नंबर 12259, सियालदाह- बीकानेर 26 व 27 अप्रैल को सियालदाह से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-जयपुर-मेडता बाईपास-बीकानेर होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेडता बाईपास, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  10. ट्रेन नंबर 12260, बीकानेर- सियालदाह 27 व 28 अप्रैल को बीकानेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-जयपुर-रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी व धारूहेड़ा में नगर निकाय चुनाव का शेड्यूल घोषित, इस तारीख तक करवा सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.