रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजस्थान के हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. ये सभी ट्रेनें रेवाड़ी जंक्शन से संचालित होगी जिसका सीधा फायदा न केवल रेवाड़ी बल्कि कई शहरों के श्रद्धालुओं को मिलेगा.

हर साल आयोजित होने वाले गोगामेड़ी मेले में हरियाणा ही नहीं बल्कि कई अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न केवल अतिरिक्त भीड़- भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी बल्कि रोजाना संचालित होने वाली ट्रेनों से यात्री दबाव कम में भी सहायता प्राप्त होगी.
ट्रेनों का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 04791, रेवाड़ी- गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त से नौ सितंबर तक एवं 18 से 21 सितंबर तक रेवाड़ी से सुबह 06.15 बजे रवाना होकर 10.15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी.
- इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04792, गोगामेड़ी- रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन उपरोक्त तारीखों के दौरान गोगामेड़ी से सुबह 10.45 बजे रवाना होकर शाम 04. 50 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेंद्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 15 जनरल कोच एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे.
श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
- ट्रेन नंबर 04795, रेवाड़ी- गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त से 9 सितंबर तक एवं 18- 20 सितंबर तक रेवाड़ी से शाम 06.10 बजे रवाना होकर रात 11. 10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी.
- इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04796, गोगामेड़ी- रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त से नौ सितंबर तक एवं 18- 20 सितंबर तक गोगामेड़ी से रात 11.40 बजे रवाना होकर सुबह 05.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 04707, सादुलपुर- गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त से 26 सितंबर तक सादुलपुर से रात 11. 35 बजे रवाना होकर दोपहर 01.20 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी.