फाल्गुनी मेले में खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें; फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी | हरियाणा से राजस्थान के सीकर में स्थित मशहूर धार्मिक स्थल खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खाटूश्याम में लगने वाले फाल्गुनी मेले को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा ताकि अतिरिक्त भीड़-भाड़ से निजात मिल सके. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हरियाणा और राजस्थान से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी राहत पहुंचेगी.

RAIL TRAIN

खाटूश्याम के लिए रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20- 28 फरवरी तक रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर 01.45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी से 1 मार्च तक रींगस से रात 02.05 बजे रवाना होकर सुबह 05.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

दूसरी ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20-28 फरवरी तक रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 02.20 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20- 28 फरवरी तक रींगस से दोपहर 02.25 बजे रवाना होकर शाम 06.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16- 28 फरवरी तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी. बीच रास्ते यह यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.