हरियाणा के रास्ते चलेगी साबरमती- हरिद्वार एक्सप्रेस, यहां देखें ट्रेन टाइम- टेबल और स्टॉपेज

रेवाड़ी | गर्मियों की छुट्टियां पड़ने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. अपने परिवार के साथ लोग छुट्टियां इंज्वॉय करने हिल स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं. ऐसे में इन रूटों पर संचालित होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार देखा जा रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए साबरमती- हरिद्वार- साबरमती (5 ट्रिप) द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है. ये ट्रेन वाया रेवाड़ी- गुरुग्राम होकर गुजरेगी.

Indian Railway

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई से 14 जून तक साबरमती से प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 जून से 15 जून तक हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा BJP, रेवाड़ी- धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन बीच रास्ते महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिण्डवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.