हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, यहां देखें 4 जनवरी को रद्द और रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनों की सूची

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी 4 जनवरी को रेल से सफर करने की सोच रहे हैं तो इस खबर को लास्ट तक जरूर पढ़ लें. बता दें कि रेलवे (Railways) द्वारा जयपुर मंडल के अधीन आने वाले रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा रेलखंड के बीच अटेली यार्ड में 4 जनवरी को समपार फाटक संख्या- 30 पर LHS बॉक्स डालने के काम के चलते ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 4 जनवरी को ट्रेन नंबर 19619, फुलेरा- रेवाड़ी रद्द रहेगी.

Train Cancelled

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 19621, फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेन 4 जनवरी को फुलेरा से संचालित होकर नारनौल तक चलेगी. यानि यह ट्रेन नारनौल-  रेवाड़ी स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19618, रेवाड़ी- मदार ट्रेन 4 जनवरी को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी के स्थान पर नारनौल स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी- नारनौल स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली- जैसलमेर ट्रेन 4 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा के स्थान पर डायवर्ट रूट रेवाड़ी- अलवर- बांदीकुई- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी.

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 22950, दिल्ली सराय- बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 4 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन खाटुवास स्टेशन पर 1 घंटे 5 मिनट रेगुलेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन 4 जनवरी को ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन निजामपुर स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.