रेवाड़ी में 20 करोड़ से बनेगी नई सर्विस रोड़, इन इलाकों के लिए सालों से चली आ रही समस्या होगी दूर

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी शहर की आबादी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर से शाहजहांपुर रोड़ (SH- 15, अनाज मंडी के पास) पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण के बाद सर्विस रोड़ निर्माण कार्य को लेकर आ रही अड़चनें दूर कर ली गई है. इस परियोजना के लिए बजट राशि को मंजूरी प्रदान कर दी गई है.

Swachth Abhiyan

हजारों की आबादी को मिलेगी राहत

यहां पर सर्विस रोड़ निर्माण से वार्ड नंबर 22 और 23 के अन्तर्गत आने वाले हंस नगर, न्यू आदर्श नगर, परशुराम कालोनी और कंपनी बाग की हजारों की आबादी को विभिन्न गलियों में आवाजाही करने में आसानी हो जाएगी. इन लोगों के लिए प्रमुख सड़क मार्ग पर प्रवेश और निकास करने में सुविधा होगी.

वर्तमान में यहां केवल 6 फीट चौड़ी सर्विस रोड़ बची हुई है जिसके चलते यहां रहने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ROB और RUB निर्माण के बाद सर्विस रोड़ इतनी संकरी हैं कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी एंट्री नहीं कर पाएगी. इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अब करीब 25 फीट चौड़ी सर्विस रोड़ का निर्माण किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेलवे ने बदले ट्रेन नंबर, राजस्थान-हरियाणा के यात्रियों को राहत; देखें नया शेड्यूल

करीब 20 करोड़ रुपए आएगी लागत

इन कालोनियों में आवाजाही के लिए बनने वाली सर्विस रोड़ के लिए करीब 20 करोड़ रुपए की बजट राशि को स्वीकृति दी गई हैं. इस धनराशि से यहां जमीन खरीदने की प्रकिया शुरू की जाएगी जिसके लिए HSRDC के उपमहाप्रबंधक की ओर से गुरुग्राम के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इस सर्विस रोड़ के निर्माण से उक्त चार कॉलोनियों के परिवार सालों से चली आ रही परेशानी से निजात पा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.