कॉलेज में टोना-टोटका कर रहे थे 3 छात्र, इस तरह हुआ घटना का खुलासा

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिलें के एक कॉलेज से एक विचित्र घटना सामने आई है. यहां कालेज के कुछ छात्रों ने टोने-टोटके का सामान रखकर अंधविश्वास का भ्रम फैलाने का प्रयास किया लेकिन उनकी यें शरारती सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पकड़े जाने पर इन छात्रों ने अपने परिजनों के सामने लिखित में माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी शरारत नहीं करने का भरोसा दिया,तब जाकर कालेज प्रबंधन ने इन छात्रों को छोड़ा. बता दें कि कालेज से जुड़े तंत्र विद्या के ऐसे दो वीडियो शनिवार से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं.

Tantrik

मिली जानकारी अनुसार कालेज में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने शरारत करते हुए छात्रों में अंधविश्वास का भय पैदा करने की साज़िश रची. एक हांडी में हड्डी, सिंदूर व अन्य सामान डालकर लाल कपड़े से बांधकर उसे तकनीकी विभाग के कमरा नंबर 54 में रख दिया. इन छात्रों की शरारत यहीं पर खत्म नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने कमरे में लगी प्रत्येक बैंच पर अपने थैले से निकालकर कुछ सामान और रखा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

सीसीटीवी में कैद हुए छात्र

इन छात्रों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. कालेज प्रशासन ने तीनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उनके सामने सीसीटीवी कैमरों में कैद इस घटनाक्रम को दिखाया. इसके बाद छात्रों ने लिखित में माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी कोई शरारत नहीं करने का भरोसा दिलाया. तब जाकर कालेज प्रशासन ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल

छात्रों द्वारा माफी मांगने से मामला तो रफा-दफा हो गया लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से यह घटना शनिवार को दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. वहीं छात्रों की इस हरकत से उनके अभिभावकों को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.