होली पर्व पर हरियाणा- राजस्थान से पूर्वांचल जाने वालों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

रेवाड़ी | होली पर्व पर हरियाणा व राजस्थान से पूर्वांचल जाने वाले लोगों को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने इन लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. होली पर्व पर अतिरिक्त भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर और जोधपुर- गोरखपुर- जोधपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

RAIL TRAIN

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04829, जोधपुर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6- 27 मार्च तक चलेगी. यह ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक वीरवार को शाम सवा 4 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7- 28 मार्च तक चलेगी. यह ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी कोच, चार थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, चार जनरल कोच और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

ट्रेन जोधपुर से रवाना होकर मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, गुरूग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर जं., बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.