हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी- मदार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मदार- रेवाड़ी- मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 09639, मदार- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 20 जुलाई से 31 अगस्त तक (43 ट्रिप) मदार से 04:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

RAIL TRAIN

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09640, रेवाड़ी- मदार स्पेशल रेलसेवा 20 जुलाई से 31 अगस्त तक (43 ट्रिप) रेवाड़ी से 15:30 बजे रवाना होकर 22:35 बजे मदार पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन बीच रास्ते किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली व कुंड स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस रेलसेवा में सात साधारण व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल नौ डिब्बे होगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी- नारनौल से दिल्ली- जयपुर की यात्रा होगी आरामदायक, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

ये रहेगा टाइम- टेबल

मदार- रेवाड़ी- मदार स्पेशल ट्रेन नारनौल में दो मिनट का ठहराव करेगी. यह ट्रेन 08:40 बजे नारनौल पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 08:42 मिनट पर रवाना होगी. इसके बाद 09:08 बजे अटेली पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद आगे बढ़ जाएगी. वहीं, रेवाड़ी से मदार के लिए 15:30 मिनट पर रवाना होगी. जो अटेली 16:05 बजे पहुंचेगी. नारनौल 16: 20 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद निजामपुर 16:35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद, मदार के लिए रवाना हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.