हरियाणा के रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट चेक करें टाइमिंग और स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने नए साल के शुभ अवसर पर बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी प्रदान की है. बता दें कि रेलवे द्वारा रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल रेलसेवा 1 व 2 जनवरी को (2 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 1 व 2 को (02 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेलवे का बड़ा फैसला, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; यात्रियों को मिलेगी राहत

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड,काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीम का थाना व कांवट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी सहित डिब्बों की संख्या कुल 10 होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.