रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया बिल है और जो समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे. रेवाड़ी जिले में विभाग के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की तरफ करीब 8 करोड़ रुपए बकाया है.

31 मई तक सरचार्ज माफ
विभाग ने बकायादारों को राहत देते हुए यह भी कहा है कि यदि कोई उपभोक्ता 31 मई तक अपनी बकाया राशि जमा कर देते है, तो उन पर लगा सर चार्ज माफ कर दिया जाएगा. इसके बाद विभाग डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और रोस्टर के अनुसार पानी की सप्लाई प्रभावित होगी.
विभाग का कहना है कि बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद कोई रिकवरी नहीं हो पा रही है, जिससे जल आपूर्ति और रखरखाव व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इसके अलावा JNL कनाल बंद होने के बाद वाटर टैंकों में पानी की उपलब्धता कम हो गई है. फिलहाल विभाग शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई करता है.
मीटर लगवाना होगा अनिवार्य
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब पेयजल कनेक्शन के लिए मीटर लगवाना जरूरी होगा और मीटर वाले उपभोक्ताओं को ही सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा, तो यदि उपभोक्ता इसका लाभ लेना चाहते है तो 31 मई से पहले मीटर लगवाकर इसका लाभ ले सकते है. इसके बाद, बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को तेज कर दिया जाएगा और दोबारा कनेक्शन लेने के लिए अधिक शुल्क भी देना पड़ेगा.