रेवाड़ी में भात लेकर पहुंचे भाई ने बहन को दिए 1 करोड़, चौतरफा बना चर्चा का विषय

रेवाड़ी | हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक भाई ने 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये अपनी बहन को कैश दिए। बहन को भात देने का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बावल क्षेत्र के एक गांव का युवक बीती शाम भात लेकर रेवाड़ी आया था. जिसमें उन्होंने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद रकम दी है.

Rewari 1 Crore

चर्चा का बना विषय

जिस बहन के घर वह भात लेकर रेवाड़ी पहुंचा था, उसके पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है. उनकी मृत्यु के बाद उक्त भाई ने अपनी बहन की जिम्मेदारी उठाई और न केवल रेवाड़ी में घर बनाया, बल्कि उसके बच्चों की शादी में भी पूरा सहयोग दिया. इलाके में यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.