होली पर बेफिक्र होकर कीजिए घर का सफर, दक्षिण हरियाणा से गुजरेगी यह स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. होली पर्व पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश से घर आने की योजना बना रहे लोगों को रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है. होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने गोमतीनगर (लखनऊ) से खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी सहित कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिससे यात्रियों के लिए आवाजाही करना आसान हो जाएगा.

Train Ac Coach Railway

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 05023, गोमतीनगर- खातीपुरा हर मंगलवार को गोमतीनगर से रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम करीब साढ़े 5 बजे खातीपुरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05024, खातीपुरा- गोमतीनगर हर बुधवार को शाम 06.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन से दक्षिण हरियाणा के उन यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा जो राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नौकरी करते हैं और होली पर्व पर घर आने की योजना बना रहे हैं. यह ट्रेन यूपी से वाया हरियाणा होते हुए राजस्थान के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. खासकर उन यात्रियों के लिए जो लखनऊ- जयपुर के बीच आवागमन करते हैं.

इस ट्रेन में यात्रियों को एक फर्स्ट एसी, 4 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी और एक गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 21 रहेगी. अमित सुदर्शन ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए कई महत्वपूर्ण रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों के लिए घर की डगर आसान हो जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.