खुशखबरी: खाटूश्याम मेले के लिए संचालित होगी 2 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग और स्टॉपेज

रेवाड़ी | खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खाटूश्याम मेले पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है, ताकि श्रद्धालुओं का सफर आसान हो सकें. रेलवे द्वारा जयपुर- शकूर बस्ती और मदार- कुरूक्षेत्र स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09725, जयपुर- शकूरबस्ती मेला स्पेशल रेलसेवा 1 मार्च से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09726, शकूरबस्ती- ढेहर का बालाजी (जयपुर) मेला स्पेशल रेलसेवा 1 मार्च से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) शकूरबस्ती से दोपहर बाद 3.50 बजे रवाना होकर रात 10.50 बजे ढेहर का बालाजी (जयपुर) पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, झज्जर, अस्थल बोहर और बहादुरगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

मदार- जयपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09727, मदार (अजमेर)- कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन 9 मार्च से 12 मार्च तक (04 ट्रिप) मदार से सुबह 9.20 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09728, कुरुक्षेत्र- मदार (अजमेर) मेला स्पेशल ट्रेन (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से रात 9.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8 बजे मदार पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना और कैथल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.