दक्षिण हरियाणा से मुंबई- गुजरात का सफर होगा आसान, 2 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित; देखें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने रेवाड़ी जिले से मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. दोनों ही ट्रेनें सप्ताह में 2 दिन दिल्ली- मुंबई के बीच सफर करेगी. गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

Train Railways

मुंबई सेंट्रल द्वि- साप्ताहिक- दिल्ली स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09003, मुंबई सेंट्रल- दिल्ली द्वि- साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा 1 अप्रैल से 6 मई तक मुंबई सेंट्रल से मंगलवार व शुक्रवार को साढ़े 10 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09004, दिल्ली- मुंबई सेंट्रल द्वि- साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा 2 अप्रैल से 7 मई तक दिल्ली से बुधवार व शनिवार को 01: 05 मिनट पर रवाना होकर वीरवार व रविवार को डेढ़ बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिडवाडा, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, कनकपुरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट

साबरमती- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 अप्रैल से 4 मई तक साबरमती से गुरूवार व रविवार को 05.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को 5 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से 5 मई तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को रात 9 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार की रात को साढ़े 10 बजे साबरमती पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.