खुशखबरी: रोहतक से 5 धार्मिक स्थलों के लिए शुरू हुई रोडवेज की एसी बस सेवा, फटाफट चेक करें टाइमिंग व किराया

रोहतक | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रोहतक रोडवेज डिपो से 5 धार्मिक स्थलों के लिए AC बस सेवा की शुरुआत की गई है. इन बसों को मेयर रामअवतार बाल्मीकि, डीसी सचिन गुप्ता, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जीएम विपिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Haryana Roadways AC Bus

धार्मिक स्थलों के लिए दौड़ेगी एसी बसें

जीएम विपिन कुमार ने बताया कि रोहतक रोडवेज डिपो की ओर से 5 धार्मिक स्थलों मेहंदीपुर बालाजी, वृंदावन, हरिद्वार, सालासर बालाजी और हल्द्वानी के लिए AC बस सेवा की शुरुआत की गई है. उन्होंने बताया कि ये बसें प्रतिदिन इन धार्मिक स्थलों के लिए बस स्टैंड से रवाना होगी और अगले दिन वापसी रहेगी.

इन बसों के शेड्यूल की बात करें तो रोहतक से वृंदावन के लिए रोजाना दोपहर 01.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे वृंदावन से रोहतक के लिए चलेगी. रोहतक से वृंदावन के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 357 रुपए निर्धारित किया गया है. ऐसे ही अन्य जगहों के लिए किराया तय किया गया है. यह किराया सामान्य बसों से मात्र डेढ़ गुना के करीब है, लेकिन यात्रियों को इसमें एसी बस के आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

लोगों की डिमांड पर फैसला

GM ने बताया कि छठ पूजा पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रोहतक बस स्टैंड पर पूरी तैयारियां की गई है. अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. लंबे रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हरिद्वार और वृंदावन रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है. ऐसे में उनकी डिमांड पर एसी बस सेवा शुरू की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.