हरियाणा लोकसभा के चुनावी रण में मायावती ने ठोकी ताल, 5 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

रोहतक | देशभर में लोकसभा चुनावों का शेड्यूल जारी होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में हरियाणा में जहां भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी करनाल और फरीदाबाद के बाद आज सोनीपत, रोहतक और हिसार सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

Mayawati

3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने बताया कि बहन कुमारी मायावती के साथ विचार- विमर्श के बाद आज सोनीपत लोकसभा सीट से उमेश गहलावत, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से राजेश बैरागी और हिसार लोकसभा सीट पर देशराज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. जल्द ही, बाकी 5 सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

BSP उम्मीदवारों की लिस्ट

  • करनाल: सरदार इंद्रजीत सिंह
  • सोनीपत: उमेश गहलावत
  • रोहतक: राजेश बैरागी
  • हिसार: देशराज प्रजापति
  • फरीदाबाद: किशन सिंह ठाकुर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.