हरियाणा के रोहतक जिले को नए साल पर मिला तोहफा, 179 नए पटवारियों को मिली जॉइनिंग; जनता को मिलेगी राहत

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले को 179 नए पटवारी मिल गए हैं. इन्होंने साल की पहली तारीख को ज्वाइन कर लिया है. अब यह पटवारी 1 साल की ट्रेनिंग के बाद अलग- अलग एरिया में अपना दायित्व निभाते नजर आएंगे. इसके बाद, अब जनता को भी काफी राहत मिल पाएगी, क्योंकि अब लोगों के काम बिना किसी देरी के हो पाएंगे.

OFFICE

179 नए पटवारी हुए नियुक्त

जिले में नए पटवारियों की नियुक्ति के बाद स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली जमीन का मालिकाना हक देने का काम भी अब तेजी से हो पाएगा. वर्तमान में जिले में 104 पटवारियों की जरूरत है, जिसमें से 80 पटवारी ही तैनात हैं, जो पूरे जिले का काम संभाल रहे हैं. यहाँ 24 पटवारियों की जरूरत थी, लेकिन सरकार द्वारा 179 नए पटवारियों को शहर में नियुक्त कर दिया है.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

शहर में पटवारियों की कमी होगी दूर

अब यहाँ पटवारियों की कमी दूर हो जाएगी. इन पटवारियों को 1 साल तक ट्रेनिंग पीरियड पर रखा जाएगा. उसके बाद, इन्हें काम और एरिया अलॉट कर दिया जाएगा. आज 1 जनवरी को रोहतक के तहसील कार्यालय में सभी नव चयनित पटवारी जॉइनिंग के लिए पहुंचे. सभी की हाजिरी के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts