किसानों की घोषणा, ‘बीजेपी-जेजेपी नेताओं को नहीं करने देंगे ध्वजारोहण’, प्रशासन के छूटे पसीने

रोहतक । नए तीन कृषि कानूनों के संबंध में किसानों और सरकार के बीच हुई दसवें दौर की बैठक भी बेनतीजा रही है. अब सरकार के पसीने छूटने लगे हैं. सरकार लगातार दो दिनों से किसानों को मनाने के लिए बैठकें कर रही है. किसान संगठनों द्वारा सीधी घोषणा कर दी गई है कि बीजेपी का कोई भी नेता झंडा नहीं लहराएगा.

Kisan Andolan Farmer Protest

ध्वजारोहण के लिए बीजेपी जेजेपी नेता के स्थान पर चपरासी का स्वागत

हरियाणा में बीजेपी जेजेपी नेताओं की समस्याएं बढ़ चुकी है. क्योंकि किसानों ने खुली घोषणा की है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजेपी जेजेपी के किसी भी नेता को झंडा नहीं लहराने दिया जाएगा. उनके स्थान पर जिले का कोई भी बड़ा अधिकारी या चपरासी भी यदि ध्वजारोहण करता है तो उसका सम्मान किया जाएगा.

जेपी दलाल को लेनी है परेड की सलामी

रोहतक में हरियाणा के एग्रीकल्चर मिनिस्टर जेपी दलाल को झंडा लहरा कर परेड की सलामी लेनी है. कल रोहतक में किसान संगठनों के नेताओं और जिला प्रशासन के बीच इस संबंध में बैठक हुई और किसानों को प्रशासन द्वारा समझाने का प्रयास किया गया. परंतु मीटिंग बेनतीजा रही.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Rohtak Jobs: जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा रोहतक में निकली शैक्षिक स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

बीजेपी जेजेपी नेताओं का होगा पूर्ण विरोध

बैठक के बाद किसान नेताओं ने यह घोषणा कर दी कि कृषि मंत्री जेपी दलाल किसान आंदोलन के चलते लगातार किसानों के विरुद्ध बयान देते रहे हैं. इसलिए केवल जेपी दलाल ही नहीं बल्कि बीजेपी जेजेपी के सभी नेताओं का गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्ण विरोध किया जाएगा. यदि कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्वजारोहण करता है तो उसका स्वागत किया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts