खुशखबरी: होली पर चलेगी रोहतक- मदार- रोहतक स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रोहतक | रंगों का त्योहार होली आने वाला है. ऐसे खास मौके पर हर कोई अपनों के बीच रहकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट करना चाहता है. खासकर नौकरीपेशा लोगों और अन्य कार्यों से बाहर रहने वाले लोगों को होली पर्व पर घर आने का बेसब्री से इंतजार रहता है. इनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. कई प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है ताकि अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात मिल सके. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा रोहतक- मदार- रोहतक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09639, मदार- रोहतक स्पेशल ट्रेन 1-31 मार्च तक मदार से रोजाना साढ़े 4 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 09640, रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन रोहतक से रोजाना 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, पाल्हावास, झज्जर एवं अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 7 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मेडिकल छात्रों को बड़ा झटका, UHSR ने बढ़ाई फीस; हर साल 10 फीसदी होगी बढ़ोतरी

होली पर्व पर घर का सफ़र बनेगा आसान

अमित सुदर्शन ने बताया कि होली पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले लोग अपने घरों की ओर लौटेंगे. ऐसे में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाए. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को राहत पहुंचेगी और उनके लिए घर की डगर आसान हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.