खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब 30 जून तक संचालित होगी यह समर स्पेशल ट्रेन

रोहतक | खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों की डिमांड और आगामी गर्मी सीजन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रोहतक- मदार (अजमेर) समर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 30 जून तक विस्तार कर दिया है. हरियाणा व राजस्थान के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा. आगामी गर्मियों के सीजन में खाटूश्याम के धार्मिक स्थल सहित राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा पहुंचेगा.

Indian Railway

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन रोजाना रोहतक से दोपहर 01.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में यह ट्रेन मदार से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक आगमन करेगी. उन्होंने बताया कि बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस व किशनगढ़ आदि प्रमुख स्टेशनों पर ठराव करेगी. इस ट्रेन में सभी डिब्बे जनरल श्रेणी के होंगे जिससे यात्रियों के लिए सफर करना आरामदायक होगा. टिकट बुकिंग को लेकर होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मेडिकल छात्रों को बड़ा झटका, UHSR ने बढ़ाई फीस; हर साल 10 फीसदी होगी बढ़ोतरी

खाटूश्याम श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

अमित सुदर्शन ने बताया कि इस समर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार का सीधा फायदा रोहतक, झज्जर सहित बीच रास्ते पर आने वाले इलाकों से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा. वहीं, नारनौल- रेवाड़ी मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन के संचालन का लाभ पहुंचेगा. रेलवे द्वारा आगामी गर्मी सीजन में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.