हरियाणा में तैयार होंगे भारतीय सेना के बुलेटप्रूफ उपकरण, इस जिले में लगेगा प्लांट

रोहतक । हरियाणा के रोहतक में अब सेना के बुलेटप्रूफ उपकरण तैयार होंगे. तेलंगाना की कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड( मिधानी) रोहतक इकाई का संचालन इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा. अत्याधुनिक मशीनों को लगाने का कार्य अंतिम चरण में हैं. देश की सेनाओं के लिए बुलेटप्रूफ उपकरण बनाने वाला यह पहला प्लांट होगा, जहां जल,थल और वायुसेना और पैरामिलिट्री फोर्स के लिए उपकरण तैयार किए जाएंगे. कंपनी की ओर से अधिकारिक बयान आया है कि उद्घाटन समारोह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा.

Indian Army
कंपनी के हरियाणा यूनिट के हेड एवं हेड ऑफ आर्मर कर्नल (रिटायर) अश्विनी कुमार रविवार को रोहतक स्थित आईएमटी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस प्लांट में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, बुलेटप्रूफ गाड़ियां, मोर्चा, शील्ड,पटका आदि रक्षा उपकरण तैयार किए जाएंगे. रक्षा मंत्रालय के इस उपक्रम में तैयार रक्षा उपकरणों की आपूर्ति सेनाओं के लिए की जाएगी. कर्नल अश्विनी ने बताया कि इस नए उपक्रम में विश्व स्तरीय उपकरण एवं हल्के वजन की प्रौद्योगिकी वाले रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाएगा. वहीं कंपनी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रबंधक डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस नए आर्मर उपक्रम के संचालन के साथ ही प्रदेश सरकार को राजस्व भी मिलेगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

रोहतक में MI-17 हैलिकॉप्टर की आर्मरिगं होगी

कर्नल अश्विनी ने बताया कि इस उपक्रम के संचालन से रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होंगी. तेलंगाना राज्य के हैदराबाद के बाद अब रोहतक में संचालित हो रहे उपक्रम में वायुसेना के MI -17 हैलिकॉप्टर की बुलेट प्रूफिगं होगी. शिलान्यास के बाद संबंधित इकाई देश को समर्पित की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.