MDU: B.Ed के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर, आवेदन तिथि बढ़ी

रोहतक । महर्षि दयानंद विद्यालय  (MDU) के संबंध में सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेजों से B.Ed करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय में B.Ed पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है. 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. अभ्यार्थियों को एमडीयू के एडमिशन पोर्टल पर वॉइस फीलिंग करनी होती है.

23 दिसंबर को शाम 5:00 बजे तक पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.किसी प्रकार की खामी होने पर अभ्यर्थी 23 व 24 दिसंबर तक अपनी शिकायत विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं. बता दें कि विद्यार्थियों की शिकायतों की सुनवाई के बाद ही अगली फाइनल मेरिट लिस्ट 26 दिसंबर को जारी की जाएगी.

MDU

जाने कितने फीसदी  अंकों की है जरूरत एडमिशन के लिए

एमडीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी. 8 जनवरी को कॉलेजों में रिक्त सीटों की जानकारी दी जाएगी. बीएड पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए स्नातक स्तर पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के 50 फ़ीसदी अंक होने चाहिए. एससी/ एसटी दिव्यांगों के लिए 47 फ़ीसदी अंक की पत्रता रखी गई है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

इसके अलावा भी इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिए 55 फ़ीसदी अंक विज्ञान और गणित विषय में होने जरूरी है. दिव्यांगों के लिए 52. 25% अंक की पात्रता रखी गई है. बीबीए /एमबीए पास आउट के लिए 50 पीस दी व एससी /एसटी दिव्यांगों के लिए 47.5 फीसदी अंको की पत्रता रखी गई है. Bca व Mca विधार्थियो के लिए 55% अंको क़ी पात्रता रखी गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.