खुशखबरी: रोहतक से प्रयागराज व कामाख्या मंदिर के लिए शुरू हुई नई ट्रेन सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रोहतक | हरियाणा में श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक और नई ट्रेन का तोहफा मिला है. बता दें कि असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं और रेलवे ने इस धार्मिक स्थल के लिए रोहतक से नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखा दी है.

Indian Railway Train

रोहतक से शुरू हुई ट्रेन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि कामाख्या- रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक बार संचालित होगी और 18 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है. इस ट्रेन के संचालन से रोहतक और बहादुरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को कामाख्या मंदिर तक सीधी ट्रेन सेवा की सुविधा मिलेगी. उन्हें इस धार्मिक स्थल पर जाने के लिए दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.

यह रहेगा शेड्यूल

उन्होंने बताया कि असम के कामाख्या से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को रात 10 बजे रवाना होकर रविवार दोपहर 02.45 बजे रोहतक रेलवे स्टेशन पर आगमन करेगी. इसी तरह वापसी में रोहतक से रविवार को रात 10.10 बजे कामाख्या के लिए प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन में गुवाहाटी तक प्रति व्यक्ति यात्री किराया 525 रुपए रहेगा और कामाख्या के लिए किराया जल्द ही अपडेट किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाई गांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंरिहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, गाजियाबाद, दिल्ली व बहादुरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.