कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर रोहतक पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए विशेष प्लान लागू

रोहतक | कांवड़ यात्रा और आगामी शिवरात्रि पर्व को देखते हुए रोहतक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. 30 जुलाई से हरिद्वार में शुरू हुई कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए रवाना हो रहे हैं. इसे देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया गया है. पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Kanwar Yatra

उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी किसी भी सूचना पर पांच मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए.

रोहतक पुलिस अलर्ट

यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह की पाबंदियां भी लागू की गई हैं. सड़क पर जुगाड़ वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी. डीजे और हाई पावर साउंड सिस्टम का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहेगा. डाक कांवड़ झांकी की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट और पैदल कांवड़ की ऊंचाई 7 फीट निर्धारित की गई है. इसके अलावा शराब, मादक पदार्थ, एलपीजी सिलेंडर, हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट, डंडे, लाठी, त्रिशूल, भाला या किसी भी प्रकार का हथियार साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी. बुलेट या अन्य मोटरसाइकिलों के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज या पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: रोहतक से ज्वालामुखी- धर्मशाला के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

पुलिस सत्यापन अनिवार्य

बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति या संस्था कांवड़ शिविर नहीं लगा सकेगी. शिविर संचालकों को अपने सदस्यों और वाहनों का पूरा विवरण प्रशासन को देना होगा. शिविर में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रहेगा. साथ ही शिविरों में पर्याप्त रोशनी, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.