जींद- रोहतक से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

रोहतक | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. रेलवे ने जानकारी साझा की है कि रोहतक स्टेशन से आवाजाही करने वाली 9 ट्रेनें 4 मई से रद्द रहेगी. साथ ही, 8 ट्रेनों का डायवर्जन दिल्ली किशनगंज की बजाय दिल्ली सराय रोहिला से रहेगा.

Train Rail Cancel

रेलवे ने बताया है कि दिल्ली डिवीजन के किशनगंज स्टेशन पर नए ईआई पैनल के साथ यार्ड के पुनर्निर्माण के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. जिसके चलते डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द ट्रेनों की सूची 

स्टेशन मास्टर बलराम मीणा ने बताया कि नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12.20 बजे रोहतक पहुंचने वाली ट्रेन, रोहतक से दोपहर 2 बजे नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन, दिल्ली जंक्शन से चलकर रोहतक होते हुए दोपहर 01.44 बजे जींद जाने वाली, जींद से चलकर रोहतक हुए सुबह 08.12 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 5 मई से 14 मई के बीच में रद्द रहेंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात

दिल्ली आवागमन वालों की बढ़ेगी परेशानी

उन्होंने बताया कि दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07.34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 11 से 12 मई, जींद से चलकर रोहतक होते हुए शाम 04.56 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 4 से 13 मई, दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 05.23 बजे जाखल जाने वाली ट्रेन 5 से 13 मई तक रद्द रहेगी.

वहीं, जाखल से चलकर रोहतक होते हुए सुबह 07.13 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 10 से 12 मई तक व दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07.34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 10 मई को रद्द रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.