प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रोहतक में मॉडल सोलर गांवों की होगी प्रतियोगिता, इनाम में मिलेंगे ₹1 करोड़ तक

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. प्रदेश के रोहतक जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सोलर गांव विकसित किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हिस्सा लेने वाले जिले के 44 गांव का चयन हुआ है.

Solar System

मिलेगा एक करोड़ रुपए का इनाम

इस योजना के निर्देशानुसार, मॉडल सोलर गांव के लिए जो गांव चयनित हुए हैं, उनमें प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा. जो गांव उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उनमें सोलर ऊर्जा के ढांचे को विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. बता दें कि इस योजना का उद्देश्य हर जिले में सोलर से युक्त गांव विकसित करना और लोगों को ऊर्जा के लिए हरित और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर बल देना है.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

ये गांव हुए चयनित

इस योजना के तहत, मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता के लिए जिले के 44 गांव का चयन हुआ है. इन गांवों में टिटौली, चिड़ी, सांघी, खिड़वाली, इस्माइला 11बी, खरावड़, भालोट, जसिया, हसनगढ़, रूड़की, समचाना, रिठाल फोगाट, गांधरा, मकडौली कलां, पाकस्मा, किलोई दोपाना, किलोई खास, कंसाला, घरौंठी, बहुअकबरपुर, फरमाणा खास, लाखनमाजरा, गिरावड़, किशनगढ़, मदीना कोरसान, मदीना गिंधराण, निंदाना टीगरी, मोखरा खास, सीसर खास, खरकड़ा छाजान, भैणी महाराजपुर, बैंसी, बहलबा, मोखरा खेड़ी, काहनौर, बालंद, सुंडाना, बनियानी, करौंथा, निंगाना, कटेसरा, पिलाना व रिटौली शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में जो गांव अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें सोलर एनर्जी ढांचा विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts