रोहतक जिले को मिली 33 करोड़ के फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात, फायदे जानकर मिलेगी राहत

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां 33 करोड़ रुपए की लागत से 600 TPD क्षमता का फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बनकर तैयार हो चुका है. शुक्रवार को बीजेपी मेयर रामअवतार बाल्मीकि और निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने इस प्लांट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया. इस प्लांट में शहर ही नहीं, बल्कि कलानौर, सांपला, लाखन माजरा और महम ब्लॉक के कूड़ा- कचरा का भी निदान किया जा सकेगा.

Waste

स्वच्छता अभियान को मजबूती

मेयर रामअवतार बाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम की ओर से शुरू किए गए फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में रोजाना 600 टन कूड़ा- कचरा प्रोसेस किया जाएगा. शहर से आने वाले कचरे का उचित निष्पादन करने के लिए यह कदम उठाया गया है. प्रदेश सरकार के सहयोग से इस प्लांट को शुरू किया गया है ताकि स्वच्छता के मामले में रोहतक शहर को नंबर- 1 बनाया जा सके.

नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्लांट का कॉन्ट्रैक्ट 10 साल के लिए ग्रीनस एनर्जी एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. एजेंसी को ठेका देने से पहले कई शर्तें निर्धारित की गई है. फिलहाल यहां अभी मक्खियां भिनभिना रही है, लेकिन आगे नजर नहीं आएगी और ना ही प्लांट के चलते आसपास के गांवों की आबादी को कोई परेशानी आने दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

साफ- सफाई पर विशेष फोकस

भाजपा मेयर ने कहा कि रोहतक शहर में साफ- सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. अब स्वच्छता अभियान को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है और जो लोग सड़कों पर कूड़ा- कचरा फेंक रहे हैं. उनके चालान काटे जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.