सिरसा | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर रेलवे डिवीजन ने रेलवे (Indian Railways) लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते सिरसा स्थित हनुमानगढ़- डबवाली- बठिंडा ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. उपरोक्त कार्य के चलते 20 जनवरी यानि आज से करीब 18 ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द किया गया है.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 04771, बठिंडा- अनूपगढ़ 20- 23 जनवरी और उसके बाद 31 जनवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04772, अनूपगढ़- बठिंडा 20- 23 जनवरी और उसके बाद 31 जनवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 59719, सूरतगढ़ – बठिंडा 20 जनवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 59720, बठिंडा-सूरतगढ़ 20 जनवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14601, फिरोजपुर- हनुमानगढ़ 20- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14602, हनुमानगढ़- फिरोजपुर 20- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04783, बठिंडा- सिरसा 24- 29 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04784, सिरसा- भटिंडा 25- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04770, श्री गंगानगर- हनुमानगढ़ 24- 29 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04778, हनुमानगढ़- सादुलपुर 24- 29 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04777, सादुलपुर- हनुमानगढ़ 25- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04767, हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर 25- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54764, श्रीगंगानगर- सादुलपुर 25- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54763, सादुलपुर- श्रीगंगानगर 25- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04768, श्री गंगानगर- हनुमानगढ़ 25- 29 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04776, हनुमानगढ़- सादुलपुर 25- 29 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04775, सादुलपुर- हनुमानगढ़ 25- 29 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 04769, हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर 26- 30 जनवरी तक रद्द रहेगी.
