सिरसा | हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि डेरा प्रमुख फिर जेल से बाहर आ रहें हैं. उन्हें 21 दिन की पैरोल मिली है. उनकी पैरोल की खबर सामने आते ही सिरसा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है, जिसके बाद डेरा के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद कर दी गई है.

साध्वियों के साथ यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम इससे पहले इसी साल 5 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था. इस साल डेरा प्रमुख दूसरी बार पैरोल पर जेल से बाहर आ रहा है. उनकी पैरोल को लेकर अक्सर सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े होते रहते हैं. राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी, लेकिन उनकी बार- बार पैरोल पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
सिरसा के लिए रवाना हुआ डेरा प्रमुख
16वीं बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आने वाला डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे हनीप्रीत और अन्य के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया. सिरसा स्थित प्रमुख डेरे में ही राम रहीम अपनी छुट्टियां बिताएगा. पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में राम रहीम को दोषी मानते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई थी और तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है.
जेल से रिहाई पर छिड़ी बहस
बाबा राम रहीम की रिहाई पर जहां उसके अनुयायी खुशी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर उसकी पैरोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग इसे कानून का दुरुपयोग मानते हैं जबकि डेरा समर्थक इसे उनके गुरु की वापसी के रूप में देखते हैं. ये पैरोल 30 दिनों तक चलेगी, जिस दौरान राम रहीम सिरसा स्थित आश्रम में ही रहेगा.