अपनी मनपसंद पुस्तक खरीदने का मिलेगा सुनहरा अवसर, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा पुस्तक मेला

सिरसा | हरियाणा के सिरसा में स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसमें छात्रों और शिक्षकों के अलावा अन्य शहरवासी भी भाग ले सकते है. पुस्तक मेले का आयोजन 3 और 4 नवंबर को किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां जोरो से चल रही है. इस मेले में दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों तक वो पुस्तक प्रकाशक शामिल होंगे, जिनकी पुस्तके विश्व विख्यात होगी.

Books

पुस्तकों के प्रति बढ़ेगा रूझान

यूनिवर्सिटी प्रशासन भी शिक्षकों की सिफारिशों के अनुसार अपटेड पुस्तकों की खरीद करेगा, कितनी पुस्तक खरीदी जाएगी यह विश्वविद्यालय के बजट पर निर्भर होगा. इस पुस्तक मेले का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकों के करीब लाना है, जोकि आधुनिक समय में ऑन लाइन स्टडी के कारण दूर हो रहे है. इस पुस्तक मेले से बच्चों में पुस्तकों को देखकर उन्हें खरीदने व पढ़ने की इच्छा जागृत होगी. पुस्तक मेले के माध्यम से शिक्षक भी अपने- अपने विषय की पुस्तक प्राप्त कर सकेंगे तथा स्वयं को अपने विषय में अपडेट कर पाएंगे.

यह पुस्तक मेला कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा. उन्हें बीएनएस एक्ट से जुड़ी किताबें आसानी से मेले में प्राप्त हो जाएगी, जिससे उन्हें एक्ट को समझने में आसानी होगी. सिरसा शहर के अधिवक्ताओं को भी आसानी से एक्ट से जुड़ी किताबें उपलब्ध हो पाएंगी. पढ़ाई के शौकीन शहरवासियों के लिए मेले में विश्वविख्यात लेखकों की किताबें उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

नई पुस्तकें खरीदने का अवसर

सिरसा में साहित्य से प्रेम करने वाले लोग रहते है ऐसे में उनको नई साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने का मौका मिलेगा. 3 और 4 नवंबर को आयोजित यह पुस्तक मेला छात्रों, शिक्षकों और शहरवासियों में किताबों के प्रति रुचि पैदा करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.