हरियाणा में DAP खाद की आपूर्ति को लेकर किसानों ने किया रोड जाम, मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक

सिरसा | हरियाणा में DAP खाद को लेकर खूब हंगामा मच रहा है. यहां सिरसा में डीएपी खाद की कमी से जूझ रहे गुस्साए किसानों ने डबवाली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई.

Kisan Aandolan go sonipat

मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक

किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत खाद की आपूर्ति बहाल करने की मांग की. वहीं, किसानों के इस प्रदर्शन को समर्थन देने सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए तुरंत डीएपी खाद की व्यवस्था करने की मांग की.

कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि रबी की फसल के लिए डीएपी खाद बेहद आवश्यक है और इसकी कमी से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही है. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्दी ही किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन में तब्दील हो जाएगा.

प्रशासन ने दिया आश्वासन

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की. उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही डीएपी खाद की आपूर्ति को बहाल किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.