सिरसा में खुलेगा हरियाणा का पहला IIT, शिक्षा के स्तर में होगा सुधार; देशभर के छात्र आएंगे पढ़ने

सिरसा | हरियाणा में अभी तक एक भी IIT नहीं है. अब हरियाणा राज्य  का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) सिरसा में खुल सकता है. सरकार के आर्डर पर सिरसा में इसके लिए स्थान ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आईआईटी बनाने के लिए कम से कम 300 एकड़ जगह चाहिए होगी. राज्य सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर आईआईटी शुरू करने का निर्णय लिया है.

College Students

जिला प्रशासन ने मांगी जमीन की जानकारी

तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के बाद सरकार ने सिरसा से भूमि को लेकर जानकारी से जुडा प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए हैं. जिला प्रशासन द्वारा गांव मिट्टी सुरेखं पंचायत से 300 एकड़ पंचायती भूमि की नकल जमाबंदी व अक्स शिजरा की कॉपी मांगी गयी है. पंचायत से भी आईआईटी के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी पास करवाने के आर्डर जारी किए गए हैं.

देशभर के छात्र आएंगे पढ़ने

पंचायत से प्रस्ताव, भूमि संबंधी कागज आने के बाद इसे सरकार के पास भेजा जाएगा. इसके बाद, सरकार द्वारा आगे का फैसला किया जाएगा. अगर सिरसा में आईआईटी खुल जाता है तो देश भर से छात्र यहां पढ़ने आएंगे. यहां न सिर्फ शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि व्यापार भी बढ़ेगा. देश के आईआईटी संस्थानों में एडमिशन जेईई मेन व जेईई एडवांस के जरिये होता है.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

किए जा सकेंगे विभिन्न कोर्स और डिप्लोमा

मद्रास, दिल्ली, मुम्बई, गोवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, रुड़की, धारवाड़, रोपड़, इंदौर सहित अन्य प्रदेशों में भी IIT का संचालन किया जा रहा है. इसमें यूजी स्तरीय कोर्स, पीजी और पीएचडी के साथ-साथ बीटेक एमटेक, एमबीए, एमएससी जैसे कोर्स भी किये जा सकेंगे. इसके अतिरिक्त कई प्रकार के डिप्लोमा भी हो पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.